मप्र में जल पर्यटन के तहत नर्मदा नदी में बड़वानी से गुजरात स्थित स्टैचू ऑफ यूनिटी तक क्रूज का संचालन आरंभ किया जाएगा। यह क्रूस 135 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। इसके साथ ही बरगी से मंडला तक भी क्रूस का संचालन आरंभ होगा।
इसके लिये आज सुबह मुख्यमंत्री शिवराज ने निवास पर अफसरों की बैठक की। इसमें केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, मप्र के राज्य मंत्री कावरे, प्रमुख सचिव पर्यटन व संस्कृति व शेखर शुक्ला तथा इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी उपस्थित थे।
सीएम का ग्वालियर में रोड शो आज ग्वालियर में संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली बेहट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। वे यहां रोड शो भी करेंगे तथा कृषि उपज मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
वे संगीत सम्राट की जन्मस्थली करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसमें सड़क से लेकर तानसेन तहसील भवन तक शामिल है आज बहुप्रतीक्षित टिकटौली माइक्रो सिंचाई परियोजना व क्षेत्र में बनने जा रही सड़कों का भूमिपूजन और नवनिर्मित तानसेन तहसील भवन को लोकार्पण होगा।