भोपाल। अब प्रदेश की नशमुक्त ग्राम पंचायतों को एक लाख रुपये के बजाये दो लाख रुपये का पुरुस्कार दिया जायेगा। इसके लिये सामाजिक न्याय विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
दरअसल वर्ष 2018 में नशामुक्त ग्राम पंचायत को एक लाख रुपये इनाम देने का प्रावधान किया गया था और प्रत्येक जिले में किसी एक ग्राम पंचायत को यह इनाम देने की व्यवस्था की गई थी। परन्तु अब प्रत्येक जिले में नशमुक्त होने वाली ग्राम पंचायतों को दो लाख रुपये का इनाम दिया जायेगा।
ऐसी ग्राम पंचायत वह होनी चाहिये जहां निवासरत युवा, वृध्द एवं महिलायें नशामुक्त जीवन यापन कर रहे हैं। इनाम की यह राशि ग्राम पंचायत के बैंक खाते में जमा की जायेगी तथा गणतंत्र दिवस समारोह में ऐसी चयनित नशामुक्त ग्राम पंचायतों को प्रशंसा-पत्र प्रदान किया जायेगा। प्रशंसा-पत्र में ग्राम पंचायतों के उत्कृष्ट कार्यों का विवरण अंकित होगा। ये इनाम जिला स्तर पर दिये जायेंगे।