भोपाल. प्रमोटी आईएफएस अधिकारियों को अपनी पोस्टिंग के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. वन विभाग में 30 डीएफओ की नई पदस्थापना होना है. 30 नए डीएफओ की सूची के साथ ही मैनेजमेंट कोटे से कुछ डीएफओ अपनी मनचाही पदस्थापना भी जा रहे हैं. इसके लिए साल भर से अच्छे काम करने वाले डीएफओ को खो करने का प्रस्ताव भी शामिल किया गया था, जिस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई है. इसके चलते ही सूची अटक गई है. अब मार्च के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है.
राज्य वन सेवा से अखिल भारतीय वन सेवा के पद पर प्रमोट होने वाले 22 अफसरों के साथ सीधी भर्ती के 8 आईएफएस अधिकारियों के साथ ही 30-35 दिए हुए स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना का प्रस्ताव 10 जनवरी को मुख्यमंत्री के पास भेजा गया था. तब से अब तक सूची अटकी हुई है. सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान ने लंबी सूची देखते ही उसके औचित्य पर सवाल खड़े कर दिए. इस बीच बैतूल बीजेपी के प्रभारी नेताओं ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पुनीत गोयल और उनकी पत्नी बेतूल में अच्छा काम कर रही हैं उनको क्यों हटाया जा रहा है? जबकि उनकी पदस्थापना के 1 साल ही पूरे हुए हैं. यानी प्रमोटी अफसरों में मनचाही पदस्थापना पाने के लिए पहले से काम कर रहे डीएफओ को को कराना चाह रहे थे, इसके चलते सूची रुक गई. सूची को अंतिम रूप देने से पहले ही खंडवा डीएफओ अनिल शुक्ला का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, अब उनका नाम भी तबादले की सूची में जोड़ा जा रहा है. इसी प्रकार छतरपुर डीएफओ अनुराग कुमार और पश्चिम छिंदवाड़ा डीएफओ ईश्वर जरांडे को भी हटाने पर गंभीरता से मंथन चल रहा है.
*आसमान से टपके खजूर पर लटके*
प्रमोटी आईएफएस अफसरों की स्थिति आसमान से टपका खजूर पर अटके जैसी बन गई है. इन्हें आईएफएस कैडर में इंडक्शन के लिए साल भर इंतजार करना पड़ा. राज्य वन सेवा के 25 अफसरों को आईएफएस पद पर प्रमोट होने के लिए साल भर से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा. जैसे तैसे हुए प्रमोद भी हुए तो उन्हें अब अपनी पदस्थापना के लिए इंतजार करना पड़ रहा है. यहां यह भी उल्लेखनीय है कि राज्य वन सेवा के अधिकारियों का 2 वर्ष बाद प्रमोशन हुआ है.
*त्यागी और श्रीवास्तव पीसीसीएफ पद पर होंगे प्रमोट*
फरवरी में प्रधान मुख्य वन संरक्षक वर्किंग प्लान राजेश कुमार और प्रधान मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन एवं जय विविधता बोर्ड धर्मेंद्र वर्मा सेवानिवृत्त होने जा रहें हैं. इनके सेवानिवृत्ति के पश्चात 1988 बेच के एपीसीसीएफ चितरंजन त्यागी और डॉ अतुल कुमार श्रीवास्तव पीसीसीएफ के पद पर प्रमोट होंगे. प्रमोशन के पश्चात त्यागी और श्रीवास्तव की नई पदस्थापना भी होनी है. सूत्रों के अनुसार त्यागी की पदस्थापना पीसीसीएफ वर्किंग प्लान शाखा के साथ-साथ विकास शाखा का अतिरिक्त चार्ज दिया जा सकता है. जबकि डॉक्टर श्रीवास्तव को मानव संसाधन एवं जैव विविधता बोर्ड में पदस्थापना किए जाने के आसार हैं. जबलपुर सर्किल में पदस्थ अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आरडी महला और खंडवा सर्किल में पदस्थ महेंद्र सिंह सिसोदिया भी सेवानिवृत्त हो रहे है. बैतूल सर्किल लंबे समय से रिक्त पड़ा है. अभी तक किसी की पदस्थापना नहीं की गई है. होशंगाबाद सर्किल के सीसीएफ आरपी राय को बेतूल सर्किल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. राय लगातार अस्वस्थ रहने के कारण बैतूल कभी-कभार ही जा रहें हैं.
🏏 खेल
डीएफओ की नई पदस्थापना का अब मार्च पहले सप्ताह में
सूची लंबी होने और मनचाही पोस्टिंग के कारण अटकी