प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में बदलाव किया गया है। अब सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम होने की तिथि के पांच दिन पूर्व विवाह/निकाह पोर्टल पर पंजीयन बंद हो जायेगा। पहले यह तिथि पन्द्रह दिन पूर्व थी।

इसके अलावा, 28 मार्च 2023 को जारी उस बदलाव को भी अब खत्म कर दिया गया है जिसमें कहा गया था कि ओलावृष्टि एवं असमय बारिश से फसलों के 25 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने पर प्रभावित किसान परिवारों की बेटियों भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में पात्र होंगी तथा इनके आवेदन एवं पंजीयन करने की कोई समय-सीमा नहीं होगी।