पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को एशिया कप में खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा है। लगातार 1000 दिन से ज्यादा समय तक टी-20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बने रहे बाबर आज़म को अब पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान ने ही पीछे छोड़ दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की टी-20 रैंकिंग में मोहम्मद रिजवान नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। 

भारत के सूर्यकुमार यादव के हाथ भी ताजा रैंकिंग में निराशा आई है। भारत के सूर्यकुमार यादव एशिया कप की चार पारियों में एक ही अर्धशतक लगा पाए हैं। इसलिए उनकी रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह पहले की तरह नंबर 4 पर बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के मार्कराम नंबर तीन की पोजिशन पर कायम हैं। इंग्लैंड के डेविड मलान पहले की तरह की नंबर पांच पर बने हुए हैं। 

Image

मोहम्मद रिजवान एशिया कप में की तीन पारियों में 192 रन बना चुके हैं। हांगकांग के खिलाफ नाबाद 78 रन की पारी खेलने के बाद रिजवान ने भारत के खिलाफ भी 71 रन चमकीली पारी खेली थी। रिजवान को इन पारियों का फायदा रैंकिंग में भी मिला और वह एक पायदान ऊपर पहुंचकर टी-20 रैंकिंग में नंबर वन खिलाड़ी बन गए। .

रिजवान पाकिस्तान के तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो टी-20 रैंकिंग में नंबर वन का पायदान हासिल करने में कामयाब हुए हैं।  इससे पहले मिस्बाह उल हक और बाबर आजम टी-20 रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज रहे हैं। बाबर आजम को 1155 दिन तक टी-20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज रहे है। .