भोपाल। प्रदेश के आबकारी कार्यालयों से अब आरटीआई के तहत जानकारियां ऑनलाईन ली जा सकेंगी। इसकी जानकारी स्वयं कार्यालय आबकरी आयुक्त ने जारी की है।
जारी जानकारी में कहा गया है कि सूचना का अधिकार पोर्टल के क्रियान्वयन के संबध में राज्य शासन के पत्र के अनुपालन में सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत नागरिकों को निर्धारित समयसीमा में वांछित सूचना उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सूचना का अधिकार पोर्टल विकसित किया गया है। यह सेवा प्रदेश के सर्विस पोर्टल के माध्यम से आबकारी आयुक्त मप्र ग्वालियर में ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत करने एवं निर्धारित प्रक्रिया शुल्क तथा अभिलेखों की फीस जमा किये जाने की सुविधा उपलब्ध करायी गई है।
आवेदक, कार्यालय आबकारी आयुक्त में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत जानकारी प्राप्त करने ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर, निर्धारित प्रक्रिया शुल्क एवं अभिलेखों की फीस ऑनलाईन जमा कर, जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।