भोपाल,
ब इन्हे अपनी परीक्षा की उत्तर पुस्तिका लेने और रिटोटलिंग के लिए अलग-अलग आवेदन नहीं करने होंगे। स्टूडेंट्स को उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति लेने के पहले रिटोटलिंग के लिए आवेदन करना होगा। यह नई व्यवस्था माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लागू कर दी है। दरअसल, बोर्ड ने हाल ही में 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए है। ऐसे में जो स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं, वह रिटोटलिंग और उत्तर पुस्तिका के लिए 13 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अब तक छात्र रिटोटलिंग और कॉपी की छायाप्रति के लिए अलग-अलग आवेदन करते थे। हालांकि इस बार जो नई व्यवस्था लागू हुई है, उसके अनुसार स्टूडेंट्स को कॉपी लेने से पहले रिटोटलिंग का फॉर्म भरना जरूरी होगा।
25 दिन के भीतर पहुंचेगी मार्कशीट
यदि अंकों में कोई परिवर्तन होता है तो 25 दिन के भीतर साधारण डाक से उम्मीदवार के पते पर मार्कशीट भेजी जाएगी। उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने वाले छात्र को पुनर्गणना का आवेदन करना अनिवार्य होगा।
10 दिन में मिलेगा नया रिजल्ट
इनका कहना
अगर कोई छात्र कॉपी की छायाप्रति लेना चाहता है और अगर रिटोटलिंग का फॉर्म नहीं भरा है तो ऐसे छात्रों को कॉपी की छायाप्रति नहीं दी जाएगी। वहीं ऑनलाइन आवेदन के 10 दिन बाद यानी कि 23 मई 2022 तक रिटोटलिंग एवं उत्तर पुस्तिका आवेदनों के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। सभी रिजल्ट मंडल की वेबसाइट से जारी किए जाएंगे।इस नई व्यवस्था से स्टूडेंट्स को राहत मिलेगी। इससे उनके समय की बचत के साथ ही उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन को लेकर भी गंभीरता रहेगी।