प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत करने जा रहे हैं। पीएम मोदी 11 नवंबर को बेंगलुरु की अपनी यात्रा के दौरान वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही वह 5,000 करोड़ रुपये की लागत से बने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के दूसरे टर्मिनल का भी उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान बैंगलोर के संस्थापक नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। 

पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, कि पीएम मोदी 11 नवंबर को दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वंदे भारत ट्रेन बेंगलुरु के रास्ते चेन्नई और मैसूर के बीच चलेगी। इसके साथ ही पीएम मोदी 5000 करोड़ रुपये की लागत से बने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के दूसरे टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। 

इस टर्मिनल की खास विशेषताओं का वर्णन करते हुए कहा गया कि यहां एक पार्क बनाया गया है, जिसमें रामायण और महाभारत के समय के पौधे लगाए गए थे। इससे पानी का दोबारा इस्तेमाल होगा और बिजली की खपत भी कम होगी।

नादप्रभु केम्पेगौड़ा की प्रतिमा का होगा अनावरण

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पीएम मोदी हवाई अड्डे के परिसर के पास नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे, जिसके बाद एक जनसभा होगी। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, कि पीएम के दौरों और कार्यक्रमों के दौरान आम जनजीवन प्रभावित न हो।