भोपाल: राज्य सरकार ने नया प्रावधान किया है। अब प्रदेश के सभी तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले ग्रामीणों को भी अधोसंरचना विकास के लिये राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा अर्जित शुद्ध लाभ की दस प्रतिशत राशि प्राप्त होगी।
दरअसल पहले प्रावधान था कि यह दस प्रतिशत राशि सिर्फ वन ग्रामीणों की अधोसंरचना विकास में किया जाये। इससे लघु वनोपज संघ के अंतर्गत कार्यरत जिला यूनियनों को उनके यहां कोई वन ग्राम न होने से यह राशि नहीं मिल पा रही थी।
लेकिन अब नये प्रावधान से इन जिला यूनियनों के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले ग्रामीणों को भी अधोसंरचना विकास के लिये राशि मिल सकेगी। इस संबंध में राज्य के वन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश वर्ष 2021 से लागू किया गया है।