भोपाल। राज्य में संचालित आयुर्वेद महाविद्यालयों में एमडी/एमएस पीजी कोर्सेस में प्रवेश हेतु अब महिला उम्मीदवारों को तैंतीस प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा। इससे पहले उन्हें तीस प्रतिशत आरक्षण दिया गया था। इसके लिये आयुष विभाग ने अपने नियमों में बदलाव कर दिया है।

इसी प्रकार, नियमों में यह भी बदलाव किया गया है कि उक्त पीजी एवं यूजी कोर्सेस, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान पीजी एवं यूजी कोर्स तथा एमडी एवं यूजी होम्योपैथिक कोर्स के लिये उमपी ऑनलाईन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हेतु शुल्क डेढ़ सौ रुपये के स्थान पर 500 रुपये लगेगा। इन सभी कोर्स में अभ्यर्थियों द्वारा प्रत्येक च्वाईस फिलिंग/संशोधन/परिवर्धन के लिये 50 रुपये प्रति प्रक्रिया चरण शुल्क लिया जायेगा।