Bhopal NSUI Protest: कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI ने नर्सिंग घोटाला, नीट परीक्षा जैसे मुद्दों को लेकर एमपी की राजधानी भोपाल में सोमवार 15 जुलाई को जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। NSUI कार्यकर्ता पीसीसी के सामने जुटे। यहां से NSUI नेता नारेबाजी करते हुए सीएम हाउस को घेरने निकल पड़े। कुछ कार्यकर्ता भागने लगे लेकिन पुलिस सतर्क थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले छोड़े। बाद में कई छात्र नेताओं को गिरफ्तार भी किया गया।

NSUI के प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने PPCC चीफ अध्यक्ष जीतू पटवारी को गिर्फ्तार कर लिया। NSUI  के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी भी भांजी और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का भी प्रयोग किया।  वही रवि परमार को भी पुलिस ने खदेड़ेते  हुए गिरफ्तार किया।

इस मौके पर PPCC चीफ जीतू पटवारी ने जोर से नारा लगाया, हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है।

प्रदर्शन में NSUI  के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी भी शामिल हुए। छात्र नेता रवि परमार के मुताबिक नर्सिंग घोटाले को लेकर NSUI ई पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसके लिए 25 प्रभारी भी नियुक्त किये गये हैं। NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चोकसी के मुताबिक, NEET, नर्सिंग घोटाला और छात्र संघ चुनाव कराने जैसे मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भी शामिल हुए। एनएसयूआई कार्यकर्ता फिर एकत्र हुए और सड़क पर ही धरना दिया। इसके बाद पुलिस ने छात्र नेताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी।