आजकल दुकानदार से लेकर स्ट्रीट वेंडर तक यूपीआई के जरिए डिजिटल पेमेंट लेने लगे हैं.इसी का असर है की भारत में पिछले कुछ सालों में डिजिटल पेमेंट के इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ा है.इसका बात की पुष्टि करते है NPCI के द्वारा प्रस्तुत ताज़ा आंकड़े.जिसमे NPCI ने बताया की देश में यूपीआई इस्तेमाल करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है.यूपीआई के जरिए देश में कुल 10.72 लाख रुपये की लेनदेन की गई है. यह आंकड़ा जुलाई के मुकाबले ज्यादा है.जुलाई में कुल 10.63 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन यूपीआई के जरिए की गई थी.
NPCI ने ट्वीट कर दी जानकारी-
एनपीसीआई ने ट्वीट कर अगस्त महीने में UPI ट्रांजैक्शन के आंकड़े जारी करते हुए जानकारी दी है.एनपीसीआई ने अपने ट्वीट में बताया की अगस्त 2022 में कुल 657 करोड़ यानी 6.57 अरब बार यूपीआई से पैसों की लेनदेन की गई है. यह आंकड़ा जुलाई के मुकाबले बड़ा है. जुलाई में 628 करोड़ यानी 6.28 अरब बार यूपीआई पेमेंट किया गया था. वहीं जून में कुल 586 करोड़ यानी 5.86 अरब बार यूपीआई ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल किया गया है. बता दें कि जुलाई में पहली बार देश में यूपीआई पेमेंट ने 6 अरब से अधिक ट्रांजेक्शन को क्रॉस किया था.
With UPI, make assured secure payments that are instant, simple, and safe.#UPI #DigitalPayments @GoI_MeitY @_DigitalIndia pic.twitter.com/ZgKBojkHeE
— NPCI (@NPCI_NPCI) September 1, 2022
डिजिटल लेनदेन बढ़ाने में टोल प्लाजा का भी योगदान
अगस्त के महीने में टोल प्लाजा के फास्टैग के माध्यम से कुल 4,245 रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है. इन ट्रांजेक्शन की संख्या 27 करोड़ से ज्यादा की थी.वहीं जुलाई में फास्टैग के जरिए कुल 4,162 करोड़ रुपये का हुआ था. कुल ट्रांजैक्शन की संख्या 26.5 करोड़ रुपये की है. इसके साथ ही फीचर फोन के लिए UPI प्लेटफॉर्म शुरू करने के बास से भी यूपीआई पेमेंट यूज करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है.