बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने पर समर्थन मिला है। नुपुर का समर्थन करते हुए कंगना ने कहा कि यह अफगानिस्तान नहीं है कि जहां अपनी बात नहीं रख सकते है, यह हमारा देश जहां हम अपनी बात रख सकते है।
उन्होंने कहा कि नुपुर अपने मन की बात कहने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, मैंने उनके खिलाफ हर तरह की धमकियां सुनी हैं। जब हर दिन हिंदू देवी-देवताओं का अपमान होता है, तो हम अदालत जाते हैं, कम से कम अब तो ऐसा नहीं करे। यह अफगानिस्तान नहीं है। यहां हम सभी के द्वारा चुनी गई पूरी प्रणाली द्वारा संचालित सरकार हैं और इसे लोकतंत्र कहा जाता है। यह सिर्फ उन लोगों को याद दिलाने के लिए है जो इस बात को हमेशा भूल जाते हैं।
बीजेपी ने नुपुर को दिखाया बाहर का रास्ता-
बीजेपी ने पैगंबर मोहम्मद पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए नूपुर शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा ने यह कदम इसलिए उठाया था क्योंकि मामला विदेशों में भी बढ़ रहा था। वहीं नूपुर शर्मा ने भी अपने बयान के लिए माफी मांगी और कहा कि अगर किसी को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगने के लिए तैयार है लेकिन उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। लेकिन उनके इस बयान के बाद से ही उन्हें इस्लामिक चरमपंथियों से लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिसके कारण दिल्ली पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।