पैगंबर मोहम्मद को लेकर नूपुर शर्मा ने जो विवादित बयान दिया है, वह लगातार जोर पकड़ रहा हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने नुपुर शर्मा को सुरक्षा मुहैया कराई है। जानकारी के अनुसार, कई तरह की धमकियां मिलने के बाद उन्हें यह सुरक्षा दी गई है।

इस संबंध में नई दिल्ली के डीसीपी का बयान भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि, नुपुर शर्मा को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। लेकिन सुरक्षा कारणों से अधिक विवरण साझा नहीं किया जा सकता है।

क्या है नुपुर शर्मा से जुड़ा पूरा विवाद-

नूपुर शर्मा शुक्रवार 27 मई को बीजेपी प्रवक्ता के तौर पर नेशनल टेलीविजन के एक न्यूज चैनल पर चर्चा के लिए गई थी।चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग लगातार हिंदू धर्म का मजाक उड़ा रहे थे। अगर ऐसा है तो वह दूसरे धर्मों का भी मजाक उड़ा सकती है। इसके बाद उन्होंने कुछ इस्लामिक मान्यताओं के बारे में विवादित बयान दिया।

नुपुर की चर्चा का कथित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह आरोप लगाते हुए वीडियो साझा किया कि उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी की थी। इसके बाद नूपुर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और 1 जून को उनके खिलाफ महाराष्ट्र में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का पहला मामला दर्ज किया गया।

फिर इसके बाद 2 जून को उनके खिलाफ महाराष्ट्र में एक और मामला दर्ज किया गया। भाजपा ने देश और विदेशों में इस बढ़ते विवाद को देखते हुए 5 जून को नुपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था।