दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर शुक्रवार सुबह सीबीआई की छापेमारी की। इस छापेमारी पर सुबह से ही सियासत जारी है।आम आदमी पार्टी ने इसे केंद्र सरकार द्वारा अरविंद केजरीवाल को रोकने की साजिश बताया है। वहीं भाजपा का कहना है कि आप का चेहरा अब बेनकाब हो रहा है। 
 
दूसरी ओर इस छापे के साथ ही दिल्ली के स्कूलों पर अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स और दुबई के मशहूर अखबार खलीज टाइम्स में प्रकाशित लेख भी विवादों में आ गए हैं। बड़ी बात यह है कि सीबीआई कार्रवाई से एक दिन पहले प्रकाशित इन आर्टिकल में तस्वीरें भी एक जैसी हैं वहीं इनके लेखक भी एक हैं।  

इसे लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं-

मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने भी इस पर सवाल उठाया है-

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर शुक्रवार सुबह CBI टीम पहुंची है। मनीष सिसोदिया के आवास समेत देश भर में 20 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी हुई है। यह छापे शराब नीति में घोटाले के आरोप से जुड़े हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल विजय कुमार सक्सेना इस मामले की सीबीआई जांच को मंजूरी दे चुके हैं। 

वहीं  छापे के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि CM केजरीवाल की आप सरकार बेनकाब हो गई है। भ्रष्ट व्यक्ति खुद को बेकसूर साबित करने की कितनी भी कोशिश करे, वह भ्रष्ट ही रहेगा। दिल्ली में शराब की दुकानों में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है।