वर्ल्डकप सेमीफाइनल में मिली हार के जख्मों को लेकर अब टीम इंडिया शुक्रवार से न्यूजीलैंड में अपने दौरे का आगाज करेगी। हार्दिक पांड्या के नेतृत्त्व में तीन टी-20 मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले टीम इंडिया को जीत का मूलमंत्र भी मिला है।
राहुल द्रविड के स्थान पर इस दौरे के लिए कोच बनाए गए वीवीएस लक्ष्मण ने टीम इंडिया को जीत का यह मूलमंत्र दिया है। लक्ष्मण ने टीम को बेखौफ खेलने की नसीहत दी है साथ ही यह हिदायत भी दी है कि टीम न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का भी ध्यान रखे।
टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड का दौरा हमेशा ही कठिन माना जाता है। कीवी टीम वैसे भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली वह पहली टीम थी।
टीम इंडिया ने इस टूर के लिए अपने स्टार्स प्लेयर्स को रेस्ट दिया है। इनमें नियमित कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी शामिल हैं। रोहित को रेस्ट दिए जाने के बाद टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है।
T-20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी-20 मैच: 18 नवंबर, वेलिंगटन
दूसरा टी-20 मैच: 20 नवंबर, माउंट माउंगानुइक
तीसरा टी-20 मैच: 22 नवंबर, नेपियर
वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वन डे मैच: 25 नवंबर, ऑकलैंड
दूसरा वन डे मैच: 27 नवंबर, हैमिल्टन
तीसरा वन डे मैच: 30 नवंबर, क्राइस्टचर्च
भारतीय टी-20 टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत, शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक.
भारतीय वनडे टीम:
शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन और उमरान मलिक.