कांग्रेस कार्यालय में ओबीसी नेताओं के साथ रणनीति तय करने आज कमलनाथ समेत अन्य नेताओं व पदाधिकारियों का मंथन हुआ।..!

ओबीसी पॉलिटिक्स की वापसी!

भोपाल,

मप्र में कांग्रेस आज पिछड़ा वर्ग के नेताओं के साथ भावी रणनीति पर चिंतन करने बैठी| इसमें प्रदेश भर के ओबीसी नेताओं के साथ ही पूर्व सीएम कमलनाथ भी मौजूद रहे। राज्य में हाल के महीने में तेज हुई ओबीसी राजनीति के लिहाज से इस सम्मेलन पर भाजपा की भी निगाहे थी। मप्र की भाजपा सरकार के प्रवक्ता व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस सिर्फ बैठकें ही कर सकती है। लेकिन कमलनाथ को चाहिये कि वे पिछड़ा वर्ग के नेता को अध्यक्ष बना दें। मिश्रा ने यहां तक कहा कि नाथ को चाहिये कि वे अरुण यादव को अध्यक्ष बना दें। उधर सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस ने ओबीसी सीटों पर अपना ध्यान केंद्रित किया है, इसके जरिए वह इस वर्ग को अपने पुराने फैसलों के आधार पर पाले में रखने की कोशिश में है। एक वक्त भाजपा व कांग्रेस में ओबीसी आरक्षण को लेकर भी कांटे की भिड़ंत हो चुकी है। इधर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ सारे पद खुद रखे बैठे हैं उन्हें चाहिये कि कुछ पद दूसरों को भी दें।