नजीराबाद पुलिस ने एक महिला की रिपोर्ट पर दूसरे गांव में रहने वाले युवक के खिलाफ अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय महिला गृहणी है।

25 मार्च को उसका पति और सास-ससुर रिश्तेदारी में होली मिलने गए थे, जबकि महिला घर पर अकेली थी। रात को वह आंगन में सो रही थी, तभी रात करीब एक बजे दूसरे गांव में रहने वाला हरिसिंह पहुंचा और महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला के शोर मचाने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

युवती का पीछा कर परेशान करने वाले युवक पर केस दर्ज

भोपाल. पिपलानी पुलिस ने एक युवती की रिपोर्ट पर पीछा कर परेशान करने वाले युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 21 वर्षीय युवती के साथ राजा नामक युवक स्कूल टाइम में पड़ता था, जिसके कारण दोनों के बीच जान-पहचान थी। वह एक-दूसरे से बात भी करते थे। बाद में कुछ विवाद हुआ तो युवती ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया। उसके बाद राजा युवती का पीछा कर उसे परेशान करने लगा। वह उस पर शादी के लिए दबाव डाल रहा था। समझाईश के बाद भी जब राजा की हरकतें बंद नहीं हुई तो पीड़िता ने थाने जाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी।