भारतीय बाजार में कंपनी ओला इलेक्ट्रिक जल्द ही इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी। कंपनी एक इलेक्ट्रिक मॉडल पर काम कर रही है। कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार के बारे में ट्विटर पर जानकारी दी। उन्होंने यह भी लिखा कि यह इलेक्ट्रिक कार भारत में सबसे स्पोर्टी होगी। नए टीजर से पता चलता है कि ओला की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार कूप जैसी रूफ वाली एक लो-स्लंग, चौड़ी कार होगी। हालांकि, यह 2-डोर स्पोर्ट्स कार नहीं हो सकती है, बल्कि 4-डोर सेडान हो सकती है, जिसमें लंबी दूरी के लिए बड़ा बैटरी पैक देखने को मिलेगा।
Hosted the investor & financial community (investors, bankers, research analysts and more) at our Futurefactory last week. They witnessed our cutting edge tech, future products & cell manufacturing plans that will make India a global EV hub.
— Bhavish Aggarwal (@bhash) July 20, 2022
Such excitement and energy in all! pic.twitter.com/PINBwm3keR
अग्रवाल ने अपने ट्वीट में कार के डिजाइन का टीजर जारी करते लिखा, हम भारत में अब तक की सबसे स्पोर्टी कार बनाने जा रहे हैं! माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर इस टीजर को अब तक 40 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा,ओला इलेक्ट्रिक भारत में ईवी क्रांति ला रही है। एक अन्य यूजर ने कहा, यह अब तक की सबसे बड़ी खबर होने वाली है। हालांकि, कुछ यूजर्स ने पहले स्कूटर ही ठीक से बनालो या पहले अपना स्कूटर ठीक करो कहते हुए इस खबर पर चुटकी ली। इससे पहले मई में यह बताया गया था कि ईवी निर्माता अपने इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर और बैटरी सेल प्लांट को स्थापित करने के लिए एक आधार की तलाश कर रहा है।
We’re going to build the sportiest car ever built in India! 🏎🏎🏎 pic.twitter.com/IyMKgQvTOi
— Bhavish Aggarwal (@bhash) July 16, 2022
ईवी फोर-व्हीलर फैक्ट्री के लिए इसे लगभग 1,000 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी, जो कि फ्यूचर फैक्ट्री से लगभग दोगुनी है, जहां यह वर्तमान में एस 1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाती है। हालांकि ओला इलेक्ट्रिक के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी फिलहाल कम है, लेकिन इस कार को तमिलनाडु में कंपनी की आने वाली फैक्ट्री में बनाया जाएगा।ओला इलेक्ट्रिक वर्तमान में भारत में एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री करती है। इन दोपहिया वाहनों की मांग काफी रही है।