ओरेगॉन: भारत के ओलिंपिक स्टार नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने अमेरिका के ओरेगॉन में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletic Championship) में अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में ही 88.39 मीटर भाला फेंकते हुए मेन्स जैवलिन के लिए क्वालिफाई कर लिया।

तोक्यो ओलिंपिक में भाला फेंक में स्वर्ण जीतने के बाद 24 साल के नीरज चोपड़ा अब वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सफलता के करीब पहुंच गए हैं। स्पर्धा में नीरज चोपड़ा के इवेंट में प्रतिभागी दो क्वॉलिफाइंग ग्रुप में रहे। इन दोनों ग्रुप्स के बेस्ट खिलाड़ियों को शनिवार को होने वाले फाइनल में भाला फेंकने का मौका मिलेगा।

नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन राउंड में अपने करिअर का तीसरा सबसे शानदार थ्रो किया. चेक गणराज्य के जाकुब वादलेज्च ने भी 85.23 मीटर भाला फेंकते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। एक अन्य भारतीय एथलीट रोहित यादव भी ग्रुप बी में स्पर्धा करेंगे।