नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया ओमाइक्रोन वैरिएंट मिला है। तब से यह वायरस 25 देशों में फैल चुका है। साथ ही भारतीय स्वास्थ विभाग के अनुसार, भारत में अब तक इस वैरिएंट का एक भी मरीज नहीं मिला है। भारत सरकार ने भी इससे निपटने के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। लोकसभा आज संसद के शीतकालीन सत्र में करोना पर भी चर्चा करेगी। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक बुलाई है। बैठक सुबह 10 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई। बैठक में एयरपोर्ट के स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहें।
Union Health Minister Dr. Mansukh Mandaviya will chair a meeting at 10 am today with States on airport screening and surveillance with Airport Public Health Officials (APHOs) and Port Health Officials (PHOs): Official sources pic.twitter.com/KLsJfSfnYp
— ANI (@ANI) December 2, 2021
अमेरिका और यूएई में ओमाइक्रोन के मरीज मिले हैं। यह बीमारी अब दुनिया भर के 25 देशों में फैल चुकी है। कोविड -19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने बुधवार को कठिनाई बड़ा दी हैं क्योंकि जापान ने यात्रा प्रतिबंधों को कड़ा कर दिया। कुछ और जगहों पर इस वायरस के नए वेरिएंट से संक्रमित मरीज भी मिले हैं। साथ ही दूसरी ओर यूरोप समेत कई देश अभी भी कोरोना के डेल्टा वेरिएंट का सामना कर रहे हैं।
कई देशों ने लगाया प्रतिबंध :
भारत ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को सामान्य करने के अपने फैसले को टाल दिया। जापान ने दिसंबर के अंत तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग पर रोक लगा दी है। कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका जाने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका ने यात्रियों पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।