भोपाल,
14 अप्रैल को भगवान महावीर, डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती का अवकाश है। 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे का अवकाश है। 16 अप्रैल शनिवार और 17 अप्रैल को रविवार का अवकाश है। इससे सात नंबर मानसरोवर कॉम्प्लेक्स आरटीओ के पुराने भवन से कंप्यूटर सिस्टम सहित अन्य सामग्री की शिफ्टिंग आसानी से की जा सकेगी। 18 अप्रैल सोमवार से कोकता स्?थित नए भवन में ही आरटीओ संबंधित सभी काम होंगे।
बता दें कि बीते दिसंबर में आरटीओ से सिर्फ ड्राइविंग लाइसेंस शाखा को कोकता में शिफ्ट किया गया था। पुराने भवन से पंजीयन, फिटनेस, स्थानांतरण सहित अन्य शाखाओं को शिफ्ट नहीं किया गया था। इससे लोगों को आरटीओ संबंधित कार्य कराने के लिए पुराने व नए भवन में जाना पड़ता था। अब एक ही जगह आरटीओ शिफ्ट होने से शहरवासियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। एक ही आरटीओ भवन में संबंधित कार्य हो जाएंगे। अभी आरटीओ में रोजाना 350 परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, 250 लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाता है। 300 वाहनों के पंजीयन होते हैं।