भोपाल के गौरव दिवस 1 जून को जन समारोह के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए महापौर मालती राय और भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने व्यापारी एसोसिएशन के साथ बैठक की है। कलेक्टर आशीष सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में जानकारी दी और कहा कि भोपाल का गौरव आम जनता का गौरव दिवस है। इसमें आम जनता की भावनाओं और उत्साह का प्रकटीकरण होना चाहिए।
गौरव दिवस को आम जनता का उत्सव बनाया जाएगा। इसके लिए व्यापारी एसोसिएशन और होटल संचालक अपना योगदान दे और जनता के बीच ऐसा माहौल बनाने में मदद करे की यह जन उत्सव का रूप ले।
महापौर मालती राय ने कहा कि आप सभी व्यापारी एसोसिएशन होटल एसोसिएशन और होटल संचालकों को आगे आकर उत्सव को महोत्सव में बनाना है। इसके लिए आम जनता की सहभागिता बहुत जरूरी है। आम जनता से जितना व्यापारी जुड़ा हुआ है यह सुनिश्चित हो की सबको गौरव दिवस की जानकारी रहे, इससे आम जनता में उत्साह का संचार भी होगा। व्यापारी एसोसिएशन सदस्यों ने बताया कि भोपाल गौरव दिवस के उत्सव को हम भव्य रूप प्रदान करेंगे।
भोपाल का सम्मान गौरव दिलस के दिन वापस मिला था और भोपाल रियासत को भारत देश का हिस्सा बनाया गया था, इस दिन भोपाल में तिरंगा फहराया गया था। अब इस परंपरा को निभाने क् ले ये आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भी सम्मान किया जाएगा। भोपाल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को बताने के लिए आयोजन को शानदार तरीके से किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के माध्यम से भोपाल की कहानी को बेहतर तरीके से पूरी दुनिया के सामने रखा जाएगा। होटल एसोसिएशन और व्यापारियों ने कहा की जो मेला लग रहा है उसमें 25% डिस्काउंट भी आम जनता को दिए जाने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही संस्थान, होटल, दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों का फूल माला से सम्मान भी किया जाएगा।
व्यापारियों को यहां नि:शुल्क दुकाने उपलब्ध कराई जाएगी। अलावा इसके बैरागढ़, भेल, सुभाष चौक, पुराना भोपाल, मंगलवार, बुधवारा मार्केट में भी लाइटिंग की जाएगी और बंदनवार लगाएंगे।