खरगोन,

रामनवमी पर खरगोन में भड़के तनाव के बाद पूरी रात कई स्थानों पर आगजनी व पथराव की घटनाएं हुई है, इसे लेकर राज्य सरकार ने बेहद सख्त रुख अपना लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह यहां कहा कि जल्द ही  एक क्लेम ट्रिब्यूनल का गठन करके दंगाईयों से संपत्ति का नुकसान वसूला जाएगा और इन्हें कठोरतम दंड भी मिलेगा। वही रातभर पथराव की घटनाओं में खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी व टीआई बनवारी मंडलोई सहित करीब आठ पुलिसकर्मी घायल है, जबकि सोमवार को एसपी सिद्धार्थ चौधरी के पैर में गोली लगने की पुष्टि की है। हालांकि वह खतरे से बाहर है। रात भर चली कार्रवाई में पुलिस ने कुल 77 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि 25 स्थानों पर आगजनी की घटना हुई है, वही कुल 27 लोग घायल हुए है।

इधर मुख्यमंत्री ने कहा कि कल पूरे प्रदेश में रामनवमी पूरे उत्साह के साथ मनाई गई जबकि खरगोन में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। इसके दंगाई छोड़े नहीं जायेंगे, इन पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दंगाई चिन्हित कर लिए गए है, इन दंगाइयों को सिर्फ जेल ही नहीं भेजना नहीं है बल्कि जिन्होंने पत्थर चलाए है तथा संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, उनको दंडित तो करेंगे ही साथ में सार्वजनिक या निजी संपत्ति के नुकसान की वसूली भी दंगाइयों से करेंगे। इसके लिये लोक एवं निजी संपत्ति नुकसान की वसूली का अधिनियम पास किया है और अब क्लेम ट्रिब्यूनल का गठन हम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने

कहा हम नुकसान का आकलन कर वसूली भी करेंगे और कठोरतम दंड देंगे..!

वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि खरगोन-बड़वानी में उपद्रव पर सख्त एक्शन हो रहा है, जिस किसी ने भी पत्थर फेक कर प्रदेश की शांति भंग करने का प्रयास किया गया है, अब उनके घरों को पत्थर का ढेर बना दिया जाएगा। गृह मंत्री अभी और लोगो की भी गिरफ्तारी होगी। अब खरगोन में शांति है। गृह मंत्री ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद हार नहीं पचाने वाले इस तरह माहौल बिगाड़ने का काम चल रहा है। टुकड़े टुकड़े गैंग की स्लीपर सेल यह सब साजिश कर रहे है।

रातभर हुआ बवाल - पथराव..!

दरअसल कल श्री रामनवमी पर खरगोन के तालाब चौक से शोभायात्रा निकालने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान डीजे शुरू होने के कुछ देर बाद ही अचानक शोभायात्रा पर पथराव शुरू हो गया। इसके बाद उपद्रवियों ने शहर के कई क्षेत्रों में जमकर उत्पात मचाया दर रात इंदौर संभाग आयुक्त पवन शर्मा और आईजी राकेश गुप्ता शहर पहुंचे। 

वहीं देर रात सांसद गजेंद्र सिंह पटेल जब पथराव क्षेत्र में निरीक्षण कर रहे थे तो वह भी उपद्रवियों से घिर गए, उन्हें जैसे तैसे बाहर निकाला गया। रात में ही करीब छह जिलों से 400 से अधिक पुलिसकर्मी खरगोन बुलाए गए। उपद्रवियों ने फायर वाहनों पर भी पथराव किया। सोमवार सुबह संभागायुक्त, आईजी सहित जिले के अधिकारियों ने शहर में घूम कर स्थिति को देखा।