मुख्य विशेषताएं:

  • 6.43 इंच का फुल एचडी+ फ्लूइड AMOLED 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है
  • 8GB / 12GB रैम के साथ-साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प पेश किए जाएंगे
  • 80W Super VOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है

OnePlus Nord 2T 5G: पिछले महीने OnePlus ने अपना लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन OnePlus Nord 2T 5G दुनियाभर में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक प्रोसेसर और AMOLED डिस्प्ले है। किफायती वनप्लस स्मार्टफोन 50 एमपी का प्राइमरी कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। हालाँकि, अब ऑनलाइन लीक से पता चला है कि OnePlus जल्द ही भारत में OnePlus Nord 2T 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है, इसके अलावा भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी भी लीक हुई है।

OnePlus Nord 2T 5G Test

टिप्सटर पारस गुगलानी के मुताबिक वनप्लस इस महीने भारत में OnePlus Nord 2T 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। उन्होंने इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में बताते हुए कहा कि इस फोन की कीमत 30 हजार रुपये के अंदर हो सकती है. और किसी भी अन्य OnePlus डिवाइस की तरह यह डिवाइस Amazon India की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत में लॉन्च किए गए वेरिएंट में वही स्पेसिफिकेशन दिए जाएंगे, जो दुनिया भर में लॉन्च किए गए वेरिएंट में दिए गए हैं.

वनप्लस नॉर्ड 2टी 5जी स्पेसिफिकेशन्स:

OnePlus Nord 2T में 6.43-इंच का फुल HD + Fluid AMOLED है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके अलावा, डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 लेयर प्रोटेक्शन द्वारा प्रोटेक्ट किया गया है।

वनप्लस का यह मिड-रेंज स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 1300 चिपसेट प्रोसेसर, साथ ही 8GB / 12GB रैम द्वारा संचालित है। OnePlus Nord 2T दो स्टोरेज ऑप्शन- 128GB और 256GB के साथ आता है। स्मार्टफोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित कंपनी के OxygenOS 12.1 पर रन करता है।

OnePlus Nord 2T 5G डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का मुख्य सेंसर कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और f/2.4 अपर्चर वाला 2MP का मोनो कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर वाला 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

इसके अलावा, इस नवीनतम स्मार्टफोन में स्टीरियो स्पीकर और एक शक्तिशाली 4500mAh की बैटरी है जो 80W Super VOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।