एक जुलाई को वनप्लस नोर्ड 2टी का अनावरण करेगा। इसके बाद कंपनी वनप्लस 10 टी भी पेश करेगी, जो वनप्लस फ्लैगशिप प्रोडक्ट हो सकता है। इसे साल के अंत में पेश किया जा सकता है। वनप्लस एक के बाद एक प्रोडक्ट लॉन्च कर रहा है। इस बीच टिपस्टर मुकुल शर्मा ने दावा किया है कि वनप्लस दो नए टीडब्ल्यूएव ईयरबड्स, वॉच 2 और बैंड 3 पर काम कर रहा है, और बहुत जल्द भारत में डेब्यू करेगा। उन्होंने कहा कि दो टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स में से एक नॉर्ड ब्रांड के तहत आएगा, जबकि दूसरा वनप्लस ब्रांड के तहत पेश किया जाएगा। वनप्लस टीडब्ल्यूएस मॉडल की कीमत किफायती होने की उम्मीद है. जबकि दूसरा वनप्लस बडस प्रो की तरह एक प्रीमियम वर्जन हो सकता है।
मुकुल का कहना है कि वनप्लस स्मार्ट फोन्स के साथ तीसरी तिमाही में स्मार्ट वॉच को भी लॉन्च कर सकता है।वनप्लस ने दो टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स तैयार किए हैं। इनमें से एक में नॉर्ड ब्रांडिंग होगी, जबकि दूसरे पर वनप्लस का लोगो होगा। प्रोडक्ट 2022 के तीसरे क्वार्टर में पेश किए जा सकते हैं।अगर बात करें स्मार्टफोन की, तो वनप्लस के पास दो ओप्पो फोन, सीपीएच 2455 और सीपीएच 2413 के अलावा ओप्पो ए57 और रेनो 8 प्रो रीब्रांड मौजूद हैं।
कहा जा सकता है कि कंपनी आने वाले महीनों में फोन की एक सीरीज लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है और इससे ब्रांड को देश के टॉप पांच स्मार्टफोन ब्रांडों में जगह बनाने में मदद मिलेगी। वनप्लस एक स्मार्टवॉच पर भी काम कर रहा है। इसमें एक स्मार्ट बैंडहोगा, जिसे बैंड 2 कहा जाता है। कहा जा सकता है कि वन प्लस मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए ग्राहकों के सामने कई ऑप्शन रखना चाहता है।फिलहाल इस सूची में वर्तमान में शाओमी, सैमसंग, रियलमी, ओप्पो और वीवो का दबदबा है।