भोपाल: राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के सरकारी डाक्टरों के लिये वर्ष 2021-22 के वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन यानि सीआर ऑनलाईन भरने के गत 2 मार्च 2022 को निर्देश जारी किये थे और 3 हजार 843 डाक्टरों की आईडी बनाई थी परन्तु अब तक सिर्फ 1440 डॉक्टर ही ऑनलाईन सीआर भर सकें हैं।
इसलिये अब स्वास्थ्य विभाग ने शेष रह गये डाक्टरों को ऑनलाईन सीआर भरने की ट्रेनिंग देने के लिये कार्यक्रम जारी किया है। यह ट्रेनिंग वर्चुअल होगी जिसमें सीएमएचओ, सिविल सर्जन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित स्थापना सहायक तथा डाटा एन्ट्री आपरेटर की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।