ओप्पो पैड एयर
मुख्य विशेषताएं:

  • ओप्पो पैड एयर लॉन्च की तारीख की पुष्टि
  • यह ओप्पो ब्रांड का पहला टैबलेट है
  • अद्भुत विशेषताएं मिल सकती हैं

Oppo टैबलेट्स लॉन्च: Oppo Pad Air को भारतीय बाजार में 18 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि यह कंपनी का पहला टैबलेट होगा। Oppo Pad Air के साथ Oppo Enco X2 TWS ईयरफोन और Oppo Reno 8 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के तहत Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 Pro को लॉन्च किया जाएगा। शुरुआत 18 जुलाई को शाम 6 बजे से होगी। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ओप्पो पैड एयर टैबलेट और स्मार्टफोन मई में ही चीनी बाजार में प्रवेश कर चुके हैं।
Image

ओप्पो पैड एयर स्पेसिफिकेशंस:
स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ओप्पो पैड एयर में स्नैपड्रैगन 680 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। जो 6एनएम पर आधारित होगा। इस आगामी और नए टैबलेट में 4 जीबी रैम और 3 जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट होगा। यानी आप 4 जीबी रैम में 7 जीबी रैम का मजा ले सकते हैं।
कैमरा सेटअप:
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस टैब के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिल सकता है। इस टैब को Android 12 पर आधारित ColorOS के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस टैब में 10.36 इंच का डिस्प्ले (2000×1200 पिक्सल) मिल सकता है।
टैब को और पावरफुल बनाने के लिए 18 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट वाली 7100 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस के लिए डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर दिए जा सकते हैं। इस टैब में ग्राहकों को मल्टी-डिवाइस कनेक्शन, टू-फिंगर स्प्लिट स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलेंगे। Oppo Pad Air के साथ कंपनी के नए ईयरबड्स भी लॉन्च किए जाएंगे। इन बड्स को एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन फीचर के साथ पेश किया जाएगा।