भारत में ओप्पो रेनो 8 सीरीज 21 जुलाई को लॉन्च होने वाली है। दोनों स्मार्टफोन के भारत में दो कलर ऑप्शन और तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्चिंग से पहले रेनो 8 प्रो और रेनो 8 की अपेक्षित कीमतें, स्टोरेज वेरिएंट और रंग विकल्प की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है। बता दें कि स्मार्टफोन को इस साल मई में चीन में लॉन्च किया गया था। दोनों स्मार्टफोन के चीनी वेरिएंट में 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। भारत में ओप्पो रेनो 8 की कीमत 30,000 रुपये से 33,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है। टिप्सटर मुकुल शर्मा ने हाल ही में ट्वीट करते हए ओप्पो रेनो 8 और रेनो प्रो के भारत में संभावित स्टोरेज वेरिएंट, कलर ऑप्शन और संभावित कीमतों को शेयर किया। टिपस्टर के मुताबिक भारत में ओप्पो रेनो 8 की कीमत 30,000 रुपये से 33,000 रुपये के बीच होगी। स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट 8 जीबी + 128 जीबी, 8 जीबी+256 जीबी और 12 जीबी-256 जीबी में उपलब्ध होगा।
स्मार्टफोन शिमर ब्लैक और शिमर गोल्ड कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है। टिपस्टर ने आगे कहा कि ओप्पो रेनो 8 प्रो की कीमत भारत में 45,000 से 46,000 रुपये के बीच हो सकती है। स्मार्टफोन भारत में 8 जीबी रैम +128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 12 जीबी+ 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है। फोन को ग्लेज्ड ब्लैक और ग्लेज्ड ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इससे पहले भी एक में ओप्पो रेनो 8 सीरीज को 21 जुलाई को भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी गई थी। ओप्पो ने ट्विटर पर स्मार्टफोन का टीजर भी जारी किया था। माय स्मार्ट प्राइज की हालिया रिपोर्ट के अनुसार ओप्पो रेनो 8 प्रो 5जी के ग्लोबल वेरिएंट को यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन की वेबसाइट पर मॉडल नंबर सीपीएच 2357 के साथ देखा गया है। लिस्टिंग ने पुष्टि की कि स्मार्टफोन 4500 एमएएच की बैटरी और 80 watt फास्ट चार्जिंग सपोर्ट द्वारा संचालित होगा।