राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण कार्यक्रम पर अब विपक्ष ने हंगामा कर दिया है। विपक्ष ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राज्यसभा के नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान का आरोप लगाया है। मल्लिकार्जुन खड़गे को तीसरी पंक्ति में बैठने की सीट ऑफर हुई थी। जिसका विरोध कांग्रेस सहित विपक्षी दलो ने किया।
विपक्षी दलों ने लिखा चेयरमैन को पत्र
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस मामले में लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा वहीं सभी विपक्षी दलों ने राज्यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू को इस बारे में जानकारी देते हुए पत्र लिखते हुए कहा कि जो स्थान मल्लिकार्जुन खड़गे को बैठने के लिए दिया गया वह उनकी पोजिशन के हिसाब से ठीक नहीं था. वहीँ कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा - 'आज राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के दौरान, राज्यसभा के नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को उऩकी पोजिशन के अनुरूप नहीं बैठया गया। खड़गे जैसे सीनियर नेता के इस अपमान से हम हैरान हैं।
केंद्रीय मंत्री ने दी सफाई
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने इस मामले में सफाई दी हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय के सेट प्रोटोकॉल के हिसाब से खड़गे को तीसरी लाइन में सीट दी गई थी जबकि पूर्व राष्ट्रपति र्कोविंद के फेयरवेल कार्यक्रम में खड़गे को पहली लाइन में जगह मिली थी। विपक्ष इस मामले को जबरन मुद्दा बना रहा है।