भोपाल: राज्य सरकार ने चार नये निजी विवि खोलने के लिये अध्यादेश जारी कर दिया। इन्हें मिलाकर अब प्रदेश में कुल 44 निजी विवि हो गये हैं तथा राज्य सरकार का लक्ष्ऋय सौ निजी विवि खोलने का है।
ये बने चार निजी विवि :
इंदौर जिले के इंदौर-उज्जैन हाईवे पर स्थित ग्राम रिंगनोदिया में प्रेस्टीज एजुकेशन फाउण्डेशन इंदौर द्वारा संचालित प्रेस्टीज विवि, भोपाल जिले में तहसील हुजूर के सेमरा सैयद में सांईनाथ एजुकेशनल ट्रस्ट आगरा उप्र द्वारा संचालित टाईम्स विवि, शिवपुरी जिले की तहसील करेरा में स्थित ग्राम दिनारा में लक्ष्मण सेठ एजुकेशन फाउण्डेशन झांसी उप्र द्वारा संचालित डा. प्रीति ग्लोबल विवि तथा इंदौर जिले के कनाडिया रोड स्थित ग्राम कनाडिया में श्री आस्था फाउण्डेशन फॉर सोसायटी इंदौर द्वारा संचालित एलएनसीटी विवि। इन चारों निजी विवि का कार्यक्षेत्र पूरा मप्र रहेगा। आने वाले विधानसभा सत्र में इस अध्यादेश को स्थाई करने के लिये विधेयक पारित कराया जायेगा।