भोपाल: राज्य के विमानन विभाग में नि:शक्तजनों के लिये पदों का चिन्हांकन सामाजिक न्यास विभाग ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत कर दिया है। विमानन विभाग के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कुल 42 पदों में से मात्र दो पद नि:शक्तजनों को दिये जायेंगे।
उल्लेखनीय है कि उक्त अधिनियम के तहत नि:शक्तजनों के लिये सभी विभागों में छह प्रतिशत पद आरक्षित उनका चिन्हांकन कर दिये जाने हैं। विमानन विभाग के प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी 6 पदों पर नि:शक्तजनों को तो कोई पद नहीं मिलेगा परन्तु तृतीय श्रेणी के कुल 21 पदों में से सहायक ग्रेड-3 (कैशियर/स्टेनोटायपिस्ट) का एक पद लोकोमीटर डिसएबेलिटी जिसमें शामिल हैं। सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग मुक्त, बौनापन, एसिड अटैक पीडि़त, मस्कुलर डिस्ट्राफी वाले नि:शक्त जन के लिये आरक्षित रहेगा।
इसी प्रकार चतुर्थ श्रेणी के कुल 16 पदों में से भी क्लीनर का एक पद बहरे एवं कम सुनने वाले नि:शक्तजन के लिये आरक्षित रहेगा।