सार
मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों के दूसरे चरण की काउंटिंग, दंगों के कारण चर्चित हुए खरगोन में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का दिख रहा असर|
विस्तार
मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों के दूसरे चरण की काउंटिंग जारी है। बुधवार को प्रदेश के 5 नगर निगमों के साथ 40 नगरपालिकाओं और 169 नगर परिषदों की मतगणना में मिले जुले नतीजे सामने आ रहे हैं। दंगों के कारण चर्चित हुए खरगोन में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का असर दिखाई दे रहा है।
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने खरगोन के तीन वार्ड में जीत दर्ज़ की है। इससे पहले खरगोन से सटे हुए बुरहानपुर नगर निगम में न सिर्फ ओवैसी की पार्टी ने एक वार्ड में जीत हासिल की थी बल्कि उसके मेयर उम्मीदवार ने करीब 10 हज़ार वोट भी हासिल किये थे। ये 10 हज़ार वोट को कांग्रेस की हार का कारण बताया जा रहा है।
वहीं खरगोन नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा बरकरार रहा है। भाजपा ने यहाँ 19 वार्ड पर कब्जा किया है। निर्दलीयों के खाते में 7 वार्ड आए हैं। कांग्रेस को चार वार्ड में ही जीत नसीब हुई है। दंगे के कारण खरगोन के नतीजे काफी अहम माने जा रहे थे।