इन दिनों भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक की खबरों को लेकर भी फैन्स की उत्सुकता बनी हुई हैं। इसकी शुरुआत तब हुई, जब एक फैन ने आयशा से कमेंट सेक्शन में पूछा कि क्या वह शोएब मलिक से शादी करने की योजना बना रही हैं ?

फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपनी शादी में खुश हैं और मैं इस जोड़े का सम्मान करती हूं। मैं और शोएब अच्छे दोस्त और शुभचिंतक हैं, इस तरह के रिश्ते भी दुनिया में होते हैं।

प्रशंसक अक्सर अपने पसंदीदा सेलिब्रिटीज के जीवन में कुछ ज्यादा ही शामिल हो जाते हैं। प्रशंसकों के लिए व्यक्तिगत प्रश्न पूछना कोई असामान्य बात नहीं है। ऐसे में पाकिस्तानी अभिनेत्री और मॉडल आयशा उमर जिनका नाम शोएब मलिक के साथ जोड़ा जा रहा है, उन्हें सोशल मीडिया पर फैन्स के कड़े सवालों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, आरोप लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस और क्रिकेटर एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। ऐसे में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक की खबरों के बाद कई फैन्स ने आयशा उमर के सोशल मीडिया अकाउंट पर जाकर उन्हें भला-बुरा कहा।

आयशा पर भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के साथ मलिक की शादी को बर्बाद करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, पहले तो आयशा ने आरोपों पर टिप्पणी करने से परहेज किया, लेकिन हाल ही में अभिनेत्री को जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ा. एक वायरल पोस्ट में आयशा उमर का फैन को दिया जवाब सोशल मीडिया सुर्खियों में है।