पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत की है। पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए सीमा पर फियरिंग की। पाकिस्तानी सैनिकों ने सीमा पर कांटेदार तार की बाड़ लगाने वाले बीएसएफ कर्मियों पर गोलीबारी की। हालांकि बाद में भारतीय सैनिकों ने भी पाकिस्तान की फायरिंग का करारा जवाब दिया।
#JammuAndKashmir : अरनिया सेक्टर में पाक रेंजरों द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किया गया।#ceasefire pic.twitter.com/ryMw5cen0L
— MH ONE NEWS (@mhonenews) September 6, 2022
BSF के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने अरनिया सेक्टर में बीएसएफ के गश्त दल पर फायरिंग की। हालांकि इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। जवाब में भारतीय सुरक्षा बलों ने भी पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया।
पाकिस्तानी रेंजर्स कर रहे थे विरोध-
BSF ने कहा है कि पाकिस्तान रेंजर्स ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फायरिंग की। सीमा पर भारत द्वारा किए जा रहे वायर फेंसिंग के काम का पाकिस्तानी रेंजर्स विरोध कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने बीएसएफ पर फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ।
"फरवरी 2021 में दोनों देशों के बीच हुए युद्धविराम समझौते के बाद ये पहली बार है कि भारत-पाकिस्तान के बीच क्रॉस-बॉर्डर फायरिंग हुई है।"
एक सप्ताह पहले पकड़ा गया था घुसपैठिया-
बता दें कि हाल ही में 27 अगस्त को सीमा से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को BSF ने गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया कि BSF के जवानों ने सियालकोट निवासी घुसपैठिए मोहम्मद शबद (45) को उस समय पकड़ लिया, जब वह सीमा पार से अरनिया सेक्टर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। अधिकारियों ने आगे बताया कि सेना की तरफ से चेतावनी देने के लिए फायरिंग भी की गई। हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इससे पहले सीमा पर कब हुई थी फायरिंग-
इससे पहले 25 अगस्त को एक और पाकिस्तानी घुसपैठिए ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी। उस समय BSF ने तस्करी की एक बड़ी योजना को नाकाम कर दिया था। सुरक्षा बलों ने सांबा जिले में सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए के पास से 8 किलो संदिग्ध हेरोइन जब्त की है। इसी दौरान घुसपैठिए पर फियरिंग भी की गई थी। हालांकि, घायल होने के बावजूद वह पाकिस्तानी सीमा पर भागने में सफल रहा।
साथ ही 25 अगस्त को, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बारामूला जिले के उरी सेक्टर में घुसपैठ कर रहे 3 आतंकवादियों को मार गिराया था। ये आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद सेना के सतर्क जवानों ने कार्रवाई की। अब इस घटना का वीडियो भी सामने आया था।