बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम इन दिनों नीदरलैंड के दौरे पर है। इस दौरे के पहले वनडे मैच में पाकिस्तान की टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ फखर जमां के शतक और कप्तान बाबर आजम की अर्धशतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में 6 विकेट पर 314 रन का स्कोर खड़ा किया।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और टीम के बल्लेबाजों ने अच्छे प्रदर्शन के दम पर स्कोर को 300 के पार पहुंचाने में सफलता अर्जित की। और नीदरलैंड को 16 रन से करारी मात दी। - इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 314 रन का स्कोर खड़ा किया।

टीम की तरफ से ओपनिंग करने इमाम-उल-हक और फखर जमां आए, लेकिन इमाम ने 2 रन पर अपना विकेट गंवा दिया और उस वक्त पाकिस्तान का स्कोर सिर्फ 10 रन था। इसके बाद कप्तान बाबर आजम और फखर जमां ने दूसरे विकेट के लिए 168 रन की शतकीय साझेदारी की थी और टीम को मजबूत स्थिति में लेकर आए।

इसके बाद बाबर आजम आउट हो गए, लेकिन उन्होंने 85 गेंदों पर एक छक्का और 6 चौकों की मदद से 74 रन की अच्छी पारी खेली।