T20 वर्ल्ड कप के 36वें मुकाबले में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 33 रन से हरा दिया है। सिडनी में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा था। हालांकि, बारिश की वजह से दक्षिण अफ्रीका के सामने 14 ओवर में 142 रन का लक्ष्य रखा गया। जवाब में अफ्रीकी टीम 14 ओवर में नौ विकेट खोकर 108 रन ही बना पाई और यह मैच 33 रन से हार गई। इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका की ये पहली हार है।


पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 33 रन से हरा दिया है। बारिश के कारण साउथ अफ्रीका के सामने 14 ओवर में 142 रन का लक्ष्य रखा गया था। बारिश के बाद जब मैच शुरू हुआ तो दक्षिण अफ्रीका को पांच ओवर में 73 रन की जरूरत थी। यहीं से पाकिस्तान की जीत लगभग तय सी लग रही थी। साउथ अफ्रीका ने शुरुआती नौ ओवर में चार विकेट खोकर 69 रन बना लिए थे। इसके बाद पांच ओवर में अफ्रीकी टीम ने पांच विकेट खो दिए और कुल 39 रन ही बना पाई।

इस टूर्नामेंट में यह साउथ अफ्रीका की पहली हार है। अब तक साउथ अफ्रीका एकमात्र टीम थी, जो इस टूर्नामेंट में अब तक कोई मैच नहीं हारी थी। अब अफ्रीका भी हार चुकी है। इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाली सभी टीमें कोई न कोई मैच हार चुकी है। 

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब थी और 43 रन के स्कोर पर टीम के चार विकेट गिर गए थे। इसके बाद मोहम्मद नवाज और इफ्तिखार अहमद ने पाकिस्तान की पारी को संभाला। बाद में शादाब खान ने इफ्तिखार के साथ बेहतरीन साझेदारी कर पाकिस्तान का स्कोर 185 रन तक पहुंचा दिया। 

इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। हालांकि, पाकिस्तान उम्मीद करेगा की भारत या साउथ अफ्रीका अपना आखिरी मैच हार जाएं। तभी पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी।