भोपाल.मध्यप्रदेश में गांव की सरकार के लिए रुझान आने शुरु हो गए हैं. गुरुवार को शाम तक पूरे रुझान सामने आ जाएंगे। तीन चरण में हुए पंचायत चुनावोें मं वोटिंग के बाद काउंटिंग हो चुकी है। शुरुआती रुझान भी सामने आ चुके हैं पर परिणामों की आधिकारिक रूप से घोषणा 14 और 15 जुलाई को ही होगी। काउंटिंग और ब्लॉक स्तर पर वोटों की गिनती पहले ही पूरी हो चुकी है। अभी तक के रुझानों में जिला पंचायत में बीजेपी समर्थित 24 जिलों में आगे हैं, जबकि कांग्रेस 12 जिलों में आगे चल रही है। वहीं अन्य जिलों में कड़ा मुकाबला है। इंदौर-ग्वालियर में बीजेपी का कमल खिल रहा है जबकि भोपाल-जबलपुर में कांग्रेस को बढ़त है।
प्रदेश में पंचायत चुनाव 3 चरण में हुए हैं। 25 जून, 1 जुलाई और 8 जुलाई को वोटिंग हुई, इसके बाद काउंटिंग हो चुकी है। शुरुआती रुझान सामने भी आ चुके हैं, लेकिन आधिकारिक घोषणा नहीं की गई. रिजल्ट की घोषणा आज होगी। प्रदेश की कुल 313 जनपद और 23012 ग्राम पंचायतों में पंच, सरपंच और जनपद सदस्यों के नाम घोषित किए जाएंगे। 52 जिला पंचायतों में सदस्यों की तस्वीर भी आज साफ हो जाएगी।
BJP इन जिलों में आगे
अशोकनगर, अलीराजपुर, इंदौर, कटनी, खंडवा, गुना, ग्वालियर, डिंडौरी, दतिया, नरसिंहपुर, निवाड़ी, नीमच, पन्ना, बड़वानी, बुरहानपुर, बैतूल, रतलाम, रायसेन, विदिशा, शाजापुर, श्योपुर, हरदा, नर्मदापुरम,उज्जैन और सागर।
कांग्रेस को बढ़त यहां
जबलपुर, भोपाल, अनूपपुर, झाबुआ, देवास, बालाघाट, सिवनी, राजगढ़, सिंगरौली उमरिया, छिंदवाड़ा।
कड़ा मुकाबला यहां
टीकमगढ़, दमोह, धार, मंडला, मंदसौर, रीवा, शहडोल, शिवपुरी, सतना, सीधी, सीहोर, आगर-मालवा, खरगोन और छतरपुर।