भोपाल की धरा पर...आस्था और भक्ति की पुण्य सलिला बहेगी, जब पंडित प्रदीप मिश्रा जी के मुखारबृंद से कथा अमृत बरसेगा। शिवपुराण का भव्य आयोजन झीलों की नगरी में पहली बार होने जा रहा है।
कुबेरेश्वर धाम सीहोर वाले पंडित जी कथा कार्यक्रम 10 जून से शुरू होकर 14 जून को संपन्न होगा। आयोजन स्थल होगा...लोकप्रिय चिकित्सा शिक्षा मंत्री कैलाश सारंग जी के विधानसभा क्षेत्र नरेला।
भेल स्थित दशहरा मैदान में कथा कार्यक्रम की तैयारियां बड़े ही जोर शोर से जारी है।