इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में टीम इंडिया की जीत के हीरो साबित हुए। पंत ने नाबाद 125 रनों की पारी खेल भारत को मैच के साथ सीरीज भी जिता दी। 

पंत का यह पहला एकदिवसीय शतक है, इससे पहले का पंत का हाईयेस्ट ओडीआई स्कोर 85 रनों का था। पंत के इस शतक के साथ ही भारत को एकदिवसीय श्रृंखला में 2-1 से जीत मिली। भारत ने 8 सालों के बाद इंग्लैंड में वन डे सीरीज़ जीती है। मैच में पांच विकेट से जीत दिलाने के लिए पंत का ये शतक कारगर साबित हुआ। 

ऋषभ पंत की प्रेमिका ईशा नेगी भी पंत की पारी और टीम इंडिया की जीत पर गदगद नज़र आईं। ईशा ने मैच खत्म होने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर पंत को 'चैंपियन' करार दिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Isha Negi (@ishanegi_)

ऋषभ पंत ने साल 2019 में ईशा नेगी के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। ईशा नेगी 2019 में पहली बार तब सुर्खियों में आईं जब ऋषभ पंत ने अपने इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। तभी से इनकी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। 

इसके बाद ईशा नेगी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर पूरे मामले का खुलासा का दिया था। ईशा ने लिखा था- माई मैन, माई सोलमेट, माय बेस्ट फ्रेंड, लव ऑफ माय लाइफ "ऋषभ पंत"।