भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ऋषभ पंत एक भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। अब हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें उनकी कार का एक्सीडेंट होते दिखाई दे रहा है।
दरअसल क्रिकेटर दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर जलकर खाक हो गई।
इस हादसे में पंत के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद कार में आग लग गई और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। ऋषभ पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली मैंगलोर क्षेत्र के मोहम्मदपुर जाट के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे पंत की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
रुड़की पुलिस के मुताबिक उन्हें अचानक झपकी आ गई, जिससे यह हादसा हुआ। उनके साथ कोई साथी या ड्राइवर नहीं था, वह खुद ड्राइव करके रूड़की में अपने परिवार के पास जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक उसकी हालत ठीक है, वे ठीक से बात कर रहे हैं।
घायल ऋषभ पंत के बयान के अनुसार नींद का झौंका आ जाने से कार डिवाइडर से टकरा गई और कार में अपने आप आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 पर फोन करके घायल पंत को रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया और फिर देहरादून भेजा गया।
रिपोर्ट के मुताबिक हादसा कोहरे के कारण हुआ। और तेज गति से डिवाइडर से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि कार में तुरंत आग लग गई। इस हादसे में पंत को काफी चोटें आई हैं।