Parliament Winter Session 2023: संसद का शीतकालीन सत्र अगले महीने यानी 4 दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर तक चलेगा. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने 9 नवंबर के दिन ये जानकारी मीडिया के जरिये दी हैं.
प्रह्लाद जोशी ने बताया कि 4 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलने वाले शीतकालीन सत्र में 15 बैठकें होंगी. अमृत काल के बीच इन 19 दिनों में शीतकालीन सत्र के दौरान विधायी कामकाज और अन्य विषयों पर चर्चा का सभी को इंतजार है.
हालांकि, हर बार शीतकालीन सत्र नवंबर के तीसरे सप्ताह में शुरू हो जाता है. लेकिन, इस बार पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के कारण इसमें थोड़ी देरी हो रही हैं. बता दें कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव का परिणाम 3 दिसंबर को जारी होने के अगले ही दिन 4 दिसंबर को ये सत्र शुरू हो जायेगा.