भोपाल: प्रदेश के राजगढ़ जिले में रेसाई गांव के पास पार्वती वृह्द बांध सितम्बर 2022 तक बन जायेगा। यह जानकारी जल संसाधन विभाग के निरीक्षण दल ने अपनी रिपोर्ट में दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बांध का समस्त सिविल वर्क अगस्त 2022 तक पूर्ण होगा जबकि सितम्बर 2022 तक बांध के गेट निर्माण का कार्य पूर्ण किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि राजगढ़ जिले में मोहनपुरा, कुंडालिया के बाद तीसरा बांध पार्वती नदी पर रेसाई गांव के पास 1815 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। बांध की क्षमता 162 मिलियन घनमीटर पानी की है तथा इससे 142.48 हजार हेक्टेयर रकबे में सिंचाई होगी। इस बांध के बनने से राजगढ़ सहित सीहोर और भोपाल जिले को भी लाभ मिलेगा।

इस बांध के निर्माण का कार्य वर्ष 2018 में शुरू हुआ था, बीच में लॉकडाउन के चलते काम बीच में रुक गया था। अब एकबार फिर काम में तेजी आई है। है। बांध के बनने पर इन तीनों जिलों की 4217 हैक्टेयर जमीन डूब में जायेगी। बांध से दबावयुक्त पाईप से सिंचाई की व्यवस्था होगी।

सांका श्यामजी स्मारक के संरक्षण शुरु करने के निर्देश :

दल ने निरीक्षण के दौरान पाया है कि बांध निर्माण से प्रभावित सांका श्यामजी स्मरक का संरक्षण बंद पड़ा है। दल ने इसका संरक्षण कार्य शुरु करने के निर्देश दिये हैं।