भोपाल:

य यात्री रेलवे से टिकट की मांग कर रहे थे लेकिन रेलवे ने इनकी मांग पूरी नहीं की। गिने-चुने मार्गों पर ही स्पेशल ट्रेने चलाई हैं वे भी पर्याप्त नहीं है। उपर से उनमें किराया भी नियमित ट्रेनों की तुलना में अधिक है। भोपाल व रानी कमलापति से होकर गुजरने वाली 150 ट्रेनों में से 10 प्रतिशत ट्रेनों में भी टिकट नहीं मिल रहे हैं।

रेलवे के पोर्टल से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल व रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से प्रयागराज, गोरखपुर, जयपुर, रायपुर, हावड़ा व वैष्णो देवी कटरा की तरफ जाने वाली ट्रेनों में नो रूम की नौबत बन गई है। यात्री खासे परेशान हो रहे हैं। वहीं दिल्ली की तरफ जाने वाली कुछ ट्रेनों में टिकट तो मिल रहे हैं लेकिन वेटिंग के टिकट है।

वेटिंग टिकट पर भी कर सकेंगे यात्रा

कम ही रेल यात्रियों को यह जानकारी है कि आनलाइन खरीदे जाने वाले वेटिंग के रेल टिकट यदि कन्फर्म नहीं होते हैं तो वे स्वत-निरस्त हो जाते हैं। ऐसे टिकट पर यात्रा नहीं कर सकते। रेलवे ऐसे यात्रियों को बेटिकट चाले यात्री मानती है और जुर्माना वसूलने की कार्रवाई भी होती है। वहीं जिन यात्रियों ने रेल काउंटर से वेटिंग के रेल टिकट खरीदे हैं और वे कन्फर्म नहीं हुए हैं तब भी यात्री उस पर यात्रा कर सकते हैं वे अमान्य नहीं माने जाते हैं और न ही जुर्माना की कार्रवाई का सामना करना पड़ता है।