इंदौर शहर की खजराना दरगाह पर चादर चढाने के लिए मुंबई से पहुंचे AIMIM पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक वारिस पठान के मुहं पर एक अजनबी ने स्याही पोत दी और फिर वह मौके से फरार हो गया।

AIMM के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने इंदौर का एक दिवसीय दौरा किया। वह तय कार्यक्रम के अनुसार मुस्लिम बस्तियों में जा रहे थे। जैसे ही वह खजराना दरगाह पहुंचे, वह एक गेट से निकल रहे थे, तभी वहां कुछ लोगों ने पहुंचकर उनके मुंह पर स्याही पोत दी और फरार हो गए. उनके ही समुदाय के कुछ सदस्य वारिस पठान के खिलाफ नारे लगा रहे थे, वहीं एक शख्स ने राष्ट्रीय प्रवक्ता का मुंह काला कर दिया और फरार हो गया. पुलिस मौके पर पहुंची और वारिस पठान को छुड़ाया।

दिया था ये विवादित वयान

बता दें कि करीब दो साल पहले एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कर्नाटक के गुलबर्गा में दराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया था. वारिस पठान ने अपना नाम बताए बिना कहा कि 15 करोड़ (मुसलमान) लेकिन 100 करोड़ (हिंदुओं) का नुकसान होगा, इसे याद रखें।