तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल की नई दरों की घोषणा की है। आज यानी 2 अप्रैल को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले शुक्रवार को दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था, लेकिन आज फ़िर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 117.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 101.70 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

नतीजतन, कई राज्यों में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 93.87 रुपये प्रति लीटर हो गई है। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीज़ल के दाम 80 पैसे बढ़े हैं। बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत अब 102.61 रुपये और डीजल की कीमत 93.87 रुपये हो गई है।

चेन्नई में पेट्रोल 76 पैसे बढ़कर 108.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.28 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 84 पैसे और डीजल 80 पैसे महंगा हुआ है। इसके बाद कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 112.19 रुपये और डीजल 97.02 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। बैंगलोर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108.14 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 92.05 रुपये है।

12 दिनों में ईंधन की कीमत 7.20 रुपये बढ़ी : 

शुक्रवार से पहले गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। 137 दिनों के बाद 22 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। तब से लेकर 12 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 8 से 10 रुपए का इजाफा हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सीएनजी की कीमतों में 80 पैसे प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई, जबकि पाइप वाले एलपीजी में 5 रुपये प्रति घन मीटर की बढ़ोतरी की गई है।