देश में लगातार बढ़ रहीं महंगाई के बीच तेल कंपनियों ने मंगलवार को फिर से पेट्रोल और डीजल की नवीनतम दरों की घोषणा की हैं। फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया हैं। सुबह छह बजे जारी दरों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। अपने शहर की ईंधन दरों के बारे में जानिए।
IOCL ने देश भर में ईंधन दरों की घोषणा की हैं। उनके मुताबिक देश में नए रेट के आंकड़ों पर नज़र डाले तो इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ हैं। देश भर के सभी शहरों में ईंधन की कीमतें स्थिर हैं। मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 115.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.33 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। चेन्नई में भी ईंधन की कीमतें स्थिर हैं।
प्रमुख शहरों में ईंधन की दरें -
दिल्ली
पेट्रोल-105.41
डीजल- 96.67
मुंबई
पेट्रोल- 120.51
डीजल-104.77
कोलकाता
पेट्रोल- 115.12
डीजल- 99.83
भोपाल
पेट्रोल- 118.07
डीजल- 101.29
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना अपडेट की जाती हैं। तेल विपणन कंपनियों की कीमतों की समीक्षा करके पेट्रोल और डीजल की दरें दैनिक आधार पर तय की जाती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ऐसी कंपनियां हैं जो हर सुबह अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं। अगर ताज़ा दरों की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पहले से काफ़ी कम हैं लेकिन इसके बाद भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमते सबसे ज्यादा हैं।
आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा। उसके बाद आप कुछ ही समय में शहरों की नई दरें देख सकते हैं।