आज के पेट्रोल-डीजल के रेट..

भोपाल। पेट्रोल डीजल फिर सस्ता हो सकता है। गुरुवार को क्रूड आयल के दाम गिरे हैं जिससे ये आस बंध गई है। हालांकि गुरुवार यानी 2 जून को फ्यूल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की आज की कीमत जारी कर दी है जिसमें उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है। ज्ञातव्य है कि 21 मई को केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) की कीमत कम कर आम आदमी की राहत दी थी। सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम कर दी थी जिसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया।

केंद्र सरकार ने दोनों ईंधनों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती की जिसके साथ ही दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर तक गिर गई है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की 108.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 93.72 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इंदौर में पेट्रोल के रेट आज 108.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.21 रुपये प्रति लीटर है। ग्वालियर में पेट्रोल के रेट 108.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.80 रुपये प्रति लीटर मिलेंगे।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम:

– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए  प्रति लीटर

– मुंबई पेट्रोल 111.35 रुपए  और डीजल 97.28 रुपए  प्रति लीटर

– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपए  और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर

– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए  प्रति लीटर

– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपए और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर

– जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपए और डीजल 93.72 रुपए  प्रति लीटर

– बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपए और डीजल 87.89 रुपए प्रति लीटर