शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति या एसजीपीसी ने अमृतसर के मशहूर स्वर्ण मंदिर के अहाते में वीडियो बनाने और तस्वीरें खींचने पर रोक लगा दी है। रोक शुक्रवार से लागू हो गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियो में लोग पवित्र मंदिर को पिकनिक स्पॉट और सेल्फी बैकग्राउंड के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे। इसे देखते हुए एसजीपीसी ने रोक लगाने का फैसला किया।
SGPC के अधिकारियों को पूरे परिसर में प्लेकार्ड के साथ तैनात किया गया है। जिसमें विजिटरों को साफ तौर पर मोबाइल फोन बंद रखने के सख्त निर्देश दिए गए है। अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि कोई भी परिसर में फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी न करे, ताकि गोल्डन टेंपल की पवित्रता बनी रहे।