एक लंबे इंतजार के बाद केदारनाथ धाम की यात्रा फ़िर से शुरू हों गई है। कोरोना महामारी के कारण 2 साल से कपाट बंद थे जो अब श्रद्धालुओं के लिए खुल गए है। इस कारण यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे है। केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6.26 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोल दिए गए।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर जय-जयकार के नारे लगाये।

बाबा केदारनाथ की आराधना और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो गया।

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समय करीब 10 हजार श्रद्धालु मौजूद थे।

पहले दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए।